दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक के नेताओं का बड़ा शक्ति प्रदर्शन जारी है. मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेता खुली बस में सवार होकर मैदान की ओर रवाना हुए. संविधान बचाने के नाम पर आयोजित इस रैली में देश के कई राज्यों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे हैं.