चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. विपक्ष अब सड़क से लेकर संसद तक मोर्चा खोलने की तैयारी में है. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.