मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब तख्तापलट की सियासत में बदल गया है. प्रशांत भूषण और नेहा बोरा के बयानों को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि विपक्ष बांग्लादेश मॉडल के जरिए भारत में सत्ता परिवर्तन करना चाहता है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र में बदलाव सिर्फ वोटों के जरिए होता है.