scorecardresearch
 
Advertisement

चुनाव आयोग पर विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल., बीजेपी ने किया पलटवार

चुनाव आयोग पर विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल., बीजेपी ने किया पलटवार

विपक्ष ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं का दावा है कि देश के चुनाव आयोग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं. विपक्षी नेताओं के अनुसार करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं जो एक बड़ा चुनावी घोटाला है. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बन जाना चाहिए और यह बताना चाहिए कि उन पर निष्पक्ष चुनाव न कराने का दबाव किसने बनाया था. विपक्षी नेताओं का कहना है कि साल 2029 में देश में नई सरकार बनेगी और देश के संविधान व लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाले सभी लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा.

Advertisement
Advertisement