राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है. CUET-UG 2026 परीक्षा के दौरान देश के कई केंद्रों पर अव्यवस्था की शिकायतें सामने आईं, जिसके कारण सुबह की शिफ्ट निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी. इसका असर बाद की परीक्षा शिफ्टों पर भी पड़ा और एजेंसी को समय में बदलाव करना पड़ा. NTA ने बताया कि दोपहर में होने वाली परीक्षा को एक घंटे आगे बढ़ाया गया है ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके. एजेंसी ने हुई असुविधा पर खेद जताते हुए छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी उम्मीदवार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.