नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक बार फिर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. त्रिशूली और नारायणी नदियां उफान पर हैं, जिसका सीधा असर अब भारत के पड़ोसी राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश पर भी पड़ रहा है. नेपाल से आ रहे भारी पानी के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है. बिहार के वाल्मीकि नगर बैराज से लाखों क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं.