नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा करने वाले लोगों के जीवन और इस पूरे क्षेत्र के आर्थिक ढांचे को पूरी तरह से बदल दिया है. पहले जहां दिल्ली से मेरठ जाने में लोगों को तीन से चार घंटे का लंबा समय लगता था और भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता था, वहीं अब यह सफर मात्र 30 से 40 मिनट में पूरा हो रहा है. इस बेहतरीन और तेज कनेक्टिविटी के कारण दिल्ली में महंगे किराए के घरों में रहने वाले नौकरीपेशा लोग और छात्र अब अपने मेरठ या गाजियाबाद स्थित घरों से रोजाना आसानी से अप-डाउन कर पा रहे हैं.