देश के पहाड़ी राज्यों में मानसून काल में सबसे खौफनाक तस्वीरें दिख रही हैं. अलग अलग राज्यों में हालात ऐसे हैं कि बड़े पैमाने पर तबाही मची है. कई जानें जा चुकी हैं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी संकट है. विनाश की हाहाकारी तस्वीरें जम्मू-कश्मीर से आई हैं. जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से तबाही मची हुई है.