विजयदशमी पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने फ्रांस और बांग्लादेश की हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में रिजीम चेंज का प्रयास कभी सफल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की कोशिश करने वाली वैश्विक ताकतों का मुकाबला भारत का मजबूत नेतृत्व और युवाओं की देशभक्ति कर रही है. भागवत ने लोकतंत्र में समाधान के लिए आंदोलन करने की बात कही.