भोपाल से खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कोटा के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.