कोल्हापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चैन झपटने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रोड पर टहलने गई महिला पर, दो अज्ञात लोगों ने उनके गले से डेढ़ लाख रुपये कीमत का सोने का मांगलसूत्र झपट लिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी ने पैदल आकर अचानक महिला के गले पर हाथ डालकर चेन छीन ली.