केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर देश विरोधी ताकतों संग मिलकर युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया. गोवा में राहुल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा. यूपी में हिमंता बिस्वा सरमा ने अखिलेश यादव पर तंज कसा. कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में 19 मौतों के बाद 7 लोग गिरफ्तार हुए हैं. उधर, फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जैन जी का उग्र प्रदर्शन जारी है.