पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई विवादित टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बयान न केवल अत्यंत दुखद और आहत करने वाला है, बल्कि भारतीय राजनीति के गिरते स्तर को भी दर्शाता है. यह टिप्पणी किसी सामान्य कार्यकर्ता ने नहीं, बल्कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है.