scorecardresearch
 
Advertisement

'दिल्ली का युवा पीएम मोदी के साथ', विपक्ष के प्रदर्शन के बीच कपिल मिश्रा का दावा.

'दिल्ली का युवा पीएम मोदी के साथ', विपक्ष के प्रदर्शन के बीच कपिल मिश्रा का दावा.

दिल्ली में विपक्षी दलों के जारी प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री कपिल मिश्रा ने नेहरू स्टेडियम के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने दावा किया है कि देश का असली युवा और नई पीढ़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है. कपिल मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रही है. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए सांकेतिक टिप्पणी भी की. कार्यक्रम में मौजूद युवाओं के उत्साह को देखकर उन्होंने कहा कि दिल्ली का युवा किसके साथ है, यह सब साफ दिख रहा है.

Advertisement
Advertisement