scorecardresearch
 
Advertisement

'संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा विपक्ष', EC विवाद पर नड्डा का तीखा हमला

'संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा विपक्ष', EC विवाद पर नड्डा का तीखा हमला

जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को लेकर देश भर में एक मनगढ़ंत खबर के जरिए बवाल मचाने की कोशिश की जा रही है. जेपी नड्डा ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब चुनाव आयोग के सदस्यों ने विपक्ष के हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया है, तो अब ये ताकतें नए सिरे से देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने राहुल गांधी को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि कान खोलकर सुन लीजिए, झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच में नहीं बदल जाता और न ही सच कभी पराजित हो सकता है.

Advertisement
Advertisement