scorecardresearch
 
Advertisement

'ये गूंज नहीं, छात्रों का धमाका...', DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर नड्डा ने राहुल गांधी पर कसा तंज

'ये गूंज नहीं, छात्रों का धमाका...', DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर नड्डा ने राहुल गांधी पर कसा तंज

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन किया है. एबीवीपी ने अध्यक्ष पद समेत चार में से तीन सीटों पर कब्जा जमाया है. इस बड़ी जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुशी जाहिर की है और इसे राष्ट्रवादी शक्तियों की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में देश भर से छात्र आते हैं, इसलिए यह नतीजे पूरे देश के युवाओं के मूड को दर्शाते हैं. जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को 'झूठ की गूंज' करार दिया.

Advertisement
Advertisement