scorecardresearch
 
Advertisement

इरफान अंसारी के बांग्लादेश वाले बयान पर बवाल, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

इरफान अंसारी के बांग्लादेश वाले बयान पर बवाल, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉक्टर इरफान अंसारी के एक विवादित बयान को लेकर देश की राजनीति में सियासी घमासान छिड़ गया है. इरफान अंसारी ने दावा किया कि भारत में 40 लाख युवा आंदोलन के लिए तैयार बैठे हैं और उन्हें सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे का इंतजार है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए बांग्लादेश और नेपाल के जनआंदोलनों से सबक लेने की नसीहत दी. अंसारी ने कहा कि देश में किसान, मध्यम वर्ग, दलित और आदिवासी वर्ग परेशान हैं और अगर स्थिति नहीं सुधरी तो भारत में बांग्लादेश से भी बदतर हालात हो सकते हैं.

Advertisement
Advertisement