पश्चिम एशिया में जारी जंग के चलते एलपीजी संकट बढ़ता जा रहा है. इस बीच IRCTC ने रेलवे स्टेशनों पर चलने वाली कैंटीनों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. निर्देशों के अनुसार, संभावित एलपीजी आपूर्ति में कमी से निपटने के लिए कैंटीनें माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे वैकल्पिक उपकरणों का उपयोग करेंगी.