scorecardresearch
 
Advertisement

15 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

15 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जुलाई तक उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में 250 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़, जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

Advertisement
Advertisement