scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में प्रदर्शनकारियो-पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, कई लोग हिरासत में

दिल्ली में प्रदर्शनकारियो-पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, कई लोग हिरासत में

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और युवा संगठनों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. पुलिस ने रीगल थिएटर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत कई प्रमुख इलाकों से सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों को छत्रसाल स्टेडियम में बनाए गए अस्थाई डिटेंशन सेंटर में भेजा गया. इसके अलावा सजेपी के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम से पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया.

Advertisement
Advertisement