असम के गुवाहाटी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इंसाफ की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 17 (NH17) को जाम कर दिया.