गाजियाबाद से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 24 वर्षीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में एक अन्य पैरा एथलीट को हिरासत में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल करने का दावा किया है.