बिहार के बेगूसराय में लोक गायिका मैथिली ठाकुर के सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. 25 अगस्त 2024 को कार्यक्रम कराने के लिए अग्रिम राशि ली गई थी, लेकिन शो रद्द होने पर सिर्फ 30,000 रुपये लौटाए गए. पुलिस ने बेगूसराय के पोखरिया निवासी आरोपी संतोष पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है.