पूर्व प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) दिव्या मित्तल ने भारतीय राजनीति में एक नई शुरुआत करते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन की आधिकारिक घोषणा कर दी है. उन्होंने अपनी इस नई पार्टी का नाम 'जननीति भारत' रखा है. 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में अहम जिम्मेदारियां संभालने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब पूर्ण रूप से जनसेवा के मैदान में उतरने का फैसला किया है. दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी आगामी उप-चुनावों में भी पूरे दमखम के साथ भाग लेगी.