दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर एक गंभीर घटना सामने आई जिसमें बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार कुछ बदमाशों ने टोल मांगने पर कर्मचारियों को बंदूक दिखाई और दो हवाई फायर किए. इसके बाद वे फरार हो गए. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज में भी रिकॉर्ड हो गया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी बिना टोल दीए आगे बढ़ रही थी.