चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में लिए गए सुधारात्मक फैसलों को लेकर देश में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. इस मुद्दे पर टीवी डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के प्रवक्ताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर यू-टर्न लिया है, जिससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं.