भारतीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को तुर्की से डिपोर्ट कराने में सफलता पाई है. इस बड़ी सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मोदी सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की एक बहुत बड़ी जीत बताया है. गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नवप्रीत सिंह तुर्की में अपनी असली पहचान को छुपाकर अवैध रूप से रह रहा था.