इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, Gen Z हमारे बच्चे हैं. कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की.. मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं था. साथ ही कहा, पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. साथ ही उन्होंने कहा, भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं. पिछले 10 सालों में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं. उनकी अपनी आकांक्षाएं हैं और वे भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाएंगे. प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.