scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर पर पुलिस की सख्ती, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर पर पुलिस की सख्ती, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई. पुलिस और पैरामिलिट्री बलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी की. जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं ताकि प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल तक पहुंचने से रोका जा सके. कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्किल में भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं. जो भी प्रदर्शनकारी बैग लेकर वहां पहुंच रहे हैं, उन्हें पहचान कर तुरंत हिरासत में लिया गया.

Advertisement
Advertisement