scorecardresearch
 
Advertisement

नकली कैंसर दवाओं के खौफनाक गोरखधंधा, बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

नकली कैंसर दवाओं के खौफनाक गोरखधंधा, बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

कैंसर की दवा के नाम पर पानी, इलाज के नाम पर जान से खिलवाड़. जी हां, नकली कैंसर दवाओं के एक खौफनाक सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है, जो मरीजों की जान से खेलता रहा. इस सिंडिकेट का नेटवर्क सात राज्यों तक फैला था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो कैंसर की महंगी दवाओं के नाम पर मरीजों को कथित तौर पर नकली इंजेक्शन बेच रहा था. हैरानी तो ये है कि 1 लाख के इंजेक्शन के नाम पर पानी भरी शीशी बेची जा रही थी.

Advertisement
Advertisement