scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और राशिद केबल वाला गैंग से जुड़े दो कथित शार्प शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ और जसीम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार इन दोनों बदमाशों ने बीते 2 अक्टूबर को भजनपुरा इलाके में एक स्थानीय कारोबारी के घर के बाहर रंगदारी वसूलने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की थी.

Advertisement
Advertisement