दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग को लेकर शुरु हुए विवाद में एक शख्स की हत्या हो गई. मृतक पंकज के भाई पारस का पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़ा शांत कराने पंकज मौके पर पहुंचा और पड़ोसी ने पंकज को ही गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.