देश में रिजीम चेंज और विरोध प्रदर्शनों को लेकर तीखी राजनीतिक बहस छिड़ गई है. बीजेपी का कहना है कि विपक्ष गैर-लोकतांत्रिक तरीके से तख्तापलट की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस का तर्क है कि भारत में सरकार सिर्फ चुनावों के जरिए बदलती है.