scorecardresearch
 
Advertisement

चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट विवाद पर BJP-कांग्रेस प्रवक्ताओं में तीखी बहस

चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट विवाद पर BJP-कांग्रेस प्रवक्ताओं में तीखी बहस

दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन और चुनाव आयोग पर लग रहे आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस खास डिबेट में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवम त्यागी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल आमने-सामने आए. चर्चा का मुख्य विषय वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़ा विवाद रहा. कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से काम नहीं कर रहा है और करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की और कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता खतरे में है. वहीं, भाजपा प्रवक्ता शिवम त्यागी ने विपक्ष के सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट का अद्यतन एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं की सूची सुधारी जाती है.

Advertisement
Advertisement