scorecardresearch
 
Advertisement

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री, बढ़ा सियासी विवाद

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री, बढ़ा सियासी विवाद

इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में एक नया सियासी घमासान खड़ा हो गया है. इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि की एंट्री हुई, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की. इस मिमिक्री के बाद मंच पर राहुल गांधी और कॉमेडियन के बीच हुए संवाद को लेकर अब बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. बीजेपी का आरोप है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न केवल मजाक उड़ाया गया, बल्कि 'मां' शब्द का इस्तेमाल कर उनका घोर अपमान किया गया है.

Advertisement
Advertisement