कांग्रेस पार्टी इस समय एक बड़े आंदोलन की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार, कल होने वाले सांसदों के मार्च को लेकर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. कांग्रेस पार्टी कल चुनाव आयोग के दफ्तर तक एक बड़ा और शांतिपूर्ण मार्च निकालने जा रही है. बैठक में रणनीति तय की गई है कि इस मार्च को पूरी तरह से शांतिपूर्ण रखा जाएगा. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, इसलिए पुलिस को इस मार्च को रोकने का प्रयास नहीं करना चाहिए.