त्यौहारी सीजन की शुरुआत से पहले आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये की वृद्धि की गई है, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है. इससे पहले सितंबर में भी इसकी कीमतों में 9.50 रुपये का इजाफा हुआ था.