scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई से दिल्ली तक CJP का प्रदर्शन, हिरासत में एक्टर इमरान खान और विपक्षी नेता

मुंबई से दिल्ली तक CJP का प्रदर्शन, हिरासत में एक्टर इमरान खान और विपक्षी नेता

मुंबई और दिल्ली में सीजेपी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. मुंबई में एक्टर इमरान खान, महात्मा गांधी के पौत्र तुषार गांधी समेत कई प्रमुख हस्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं. दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई जगहों को अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाया गया, जिसमें छत्रसाल स्टेडियम भी शामिल है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, टीएमसी नेता ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी सड़कों पर उतरकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.

Advertisement
Advertisement