आज देश भर में दवा की दुकानें बंद रहेगी. ऑल इंडिया ऑरगेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने देश व्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. AIOCD के इस हड़ताल से देश के कई हिस्सों में दवाओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. वहीं दिल्ली में 21 मई से 3 दिन के लिए ऑटो-टैक्सी वाले भी हड़ताल पर रहेंगे.