चंडीगढ़ में पीजीआई के पास एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। चेहरे पर मास्क लगाकर दो लोग मेडिकल स्टोर में घुसे और कैश काउंटर के पास फायरिंग कर दी...इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर के कैशियर की मौत हो गई. गन से करीब 1 सेकेंड में ही 13 फायर हुए. गन दोनों ही हमलावरों के पास थीं, लेकिन गोली उनमें से एक ही हमलावर ने चलाई.