scorecardresearch
 
Advertisement

BRICS का दूसरा दिन आज, कूटनीति और ग्लोबल मुद्दों पर मंथन

BRICS का दूसरा दिन आज, कूटनीति और ग्लोबल मुद्दों पर मंथन

BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अहम दिन है. दिल्ली में एक बार फिर दुनिया के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा. सुबह 10 बजे BRICS के साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों का भारत मंडपम पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा. इसके बाद फैमिली फोटो और फिर शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन होगा. ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के जरिए समावेशी वैश्विक विकास का भविष्य’-इसी थीम पर नेता अपने विचार रखेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी होंगी. यानी BRICS के दूसरे दिन भी कूटनीति और अहम वैश्विक मुद्दों पर गहन मंथन जारी रहेगा.

Advertisement
Advertisement