scorecardresearch
 
Advertisement

BJP ने ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी-राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी

BJP ने ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी-राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए नए राज्य प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी के इस बड़े फैसले के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश की कमान विप्लव देव को सौंपी गई है, जबकि महाराष्ट्र का प्रभारी बैजयंत पांडा को बनाया गया है. बीजेपी की इस नई टीम में कई अहम चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं. संघ से वापसी करने वाले राम माधव को तमिलनाडु के साथ-साथ उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है. उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके साथ ही सुनील बंसल पश्चिम बंगाल के प्रभारी बने रहेंगे और अमित मालवीय को भी महत्वपूर्ण प्रभार मिला है. पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है, जो एक जाट नेता हैं और पंजाब व हरियाणा के चुनावी समीकरणों में फिट बैठते हैं. हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है. इस प्रकार कई वरिष्ठ नेताओं को दो-दो राज्यों का प्रभार दिया गया है क्योंकि महासचिव पद के नेताओं का कद संगठन में बहुत बड़ा होता है. पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों और सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बहुत सोच-समझकर इन नामों की घोषणा की है. बीजेपी की इस नई रणनीति से राज्यों में सांगठनिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Advertisement
Advertisement