मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनावी प्रक्रिया पर राहुल गांधी के बयानों को बीजेपी ने विदेशी टूलकिट की साजिश बताया है. बीजेपी का कहना है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा कर देश को अस्थिर करना चाहता है. वहीं कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही है.