कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले असम के वरिष्ठ नेता भूपेन बोरा अब बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं. वे 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर थे. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि वे 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे. वहीं कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी भी गुवाहाटी पहुंच रही हैं ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके.