बेंगलुरु में एक महिला के साथ डिलीवरी एजेंट की कथित शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि पार्सल देने आए डिलीवरी बॉय ने पहले टॉयलेट इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी और फिर जबरन घर के अंदर घुस गया. महिला के अनुसार, बाथरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने उसके सामने अश्लील हरकत. पीड़िता ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. आरोपी डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.