फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें 2900 किलोग्राम से ज़्यादा संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है. इस मामले में डॉ. मुजम्मिल नामक एक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसने फतेहपुर तगा गांव में किराए पर घर लिया था.