scorecardresearch
 

Weather Today: शीतलहर में ठिठुर रहा पंजाब-हरियाणा-राजस्थान, दिल्ली में नहीं सुधर रहा AQI, जानें देशभर का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और घना कोहरा देखा गया है. इसके साथ ही प्रदूषण की चादर भी छाई हुई है.

Advertisement
X
Weather Today
Weather Today

उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है. पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर चल रहा है तो वहीं, मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही हैं. ठंडी शुष्क हवाओं से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान ठिठुर रहे हैं. इसका असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और घना कोहरा देखा गया है. इसके साथ ही प्रदूषण की चादर भी छाई हुई है. आने वाले दिनों में भी यहां कोहरा जारी रहेगा और तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं प्रदूषण से भी फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है. दिल्ली में आज औसत एक्यूआई 448 दर्ज किया गया.

कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक 

दिल्ली के इलाके गुरुवार सुबह का AQI बुधवार सुबह का AQI
अलीपुर 450 471
आनंद विहार 478 481
अशोक विहार 472 460
आया नगर 388 411
बवाना 454 467
बुराड़ी 473 481
मथुरा रोड 467 468
चांदनी चौक 386 374
DTU 459 432
डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज 451 451
द्वारका सेक्टर-8 460 457
IGI एयरपोर्ट (T3) - 418
दिलशाद गार्डन 351 344
आईटीओ 475 458
जहांगीरपुरी 478 468
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 447 443
लोधी रोड IITM - 348
लोधी रोड IMD 397 392
मेजर ध्यान चंद स्टेडियम 458 448
मंदिर मार्ग 444 431
मुंडका 458 472
द्वारका एनएसआईटी 383 367
नजफगढ़ 404 -
नरेला 441 461
नेहरू नगर 485 480
नॉर्थ कैंपस 447 436
ओखला फेस-2 467 469
पटपड़गंज 467 466
पंजाबी बाग 476 459
पूसा DPCC 438 417
पूसा IMD 438 -
आरके पुरम 457 464
रोहिणी 477 466
शादीपुर 436 421
सिरीफोर्ट 466 461
सोनिया विहार 463 461
अरबिंदो मार्ग 419 415
विवेक विहार 475 463
वजीरपुर 482 468

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

Advertisement

NCR में भी बिगड़ने लगी हवा

  • ग्रेटर नोएडा- 351
  • गाजियाबाद- 386
  • नोएडा- 366
  • गुरुग्राम- 370
  • फरीदाबाद-279

50 मीटर तक गिरी विजिबिलिटी

दिल्ली में सुबह 5.30 बजे दिल्ली का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और सुबह 7 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 700 मीटर रही जो पिछली रात के 300 मीटर से बेहतर है. विभिन्न रनवे पर रनवे दृश्यता 1000 मीटर से 2000 मीटर के बीच है इसलिए उड़ान परिचालन सामान्य है.

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 20 दिसंबर को ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement