scorecardresearch
 

नौकरी दिलाने के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न, 2 गिरफ्तार

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पुलिस ने एक महिला के उत्पीड़न के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कार में बैठाया. फिर नशीला पेय पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

Advertisement
X
घटना से लोगों में आक्रोश. (Photo: Representational )
घटना से लोगों में आक्रोश. (Photo: Representational )

तमिलनाडु के उटिकोरिन में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी उस अनजान महिला को कार में बिठाकर रामनाथपुरम जिले के एरवाडी ले गए और उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया.

रास्ते में दोनों ने महिला को नशे की दवा मिला हुआ पेय दिया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद श्रीवैकुंठम महिला पुलिस ने 35 वर्षीय बालासुब्रमण्यम और 28 वर्षीय जयपाल को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों टीवीके के पदाधिकारी हैं. पुलिस ने बताया कि 1 जून को इन दोनों को हिरासत में लेकर पालयमकोट्टई केंद्रीय जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: नासिक TCS कांड: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न वाले नेटवर्क पर जांच तेज, SIT के बाद 8 और मामलों में चार्जशीट दाखिल

घटना को लेकर विपक्ष ने बोला हमला
डीएमके की उप महासचिव कनिमोझी ने इस घटना पर गहरा दुख और हैरानी जताई. उन्होंने सत्ताधारी टीवीके की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है. सरकार को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए काम करना चाहिए.

Advertisement

हालांकि, टीवीके की तरफ से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है. आपको बता दें कि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. लोग पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement