scorecardresearch
 

सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, आगे के इलाज के लिए मेदांता शिफ्ट

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्हें आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम की मेडिकल टीम को सौंपा गया है. डिस्चार्ज के समय उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन खून से जुड़ी समस्या और पोटेशियम का स्तर कम होने के कारण लगातार निगरानी की जरूरत है.

Advertisement
X
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर मेदांता ले जाया जा रहा है. (Photo: PTI)
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर मेदांता ले जाया जा रहा है. (Photo: PTI)

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज करके आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में भर्ती करा दिया गया है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें मंगलवार शाम 6:40 बजे ही छुट्टी दे दी गई थी. साथ ही उनकी मेडिकल रिपोर्ट और इलाज से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज मेदांता की मेडिकल टीम को सौंप दिए गए थे.

सफदरजंग अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, डिस्चार्ज के समय उनके शरीर के प्रमुख स्वास्थ्य संकेत पूरी तरह स्थिर थे. हालांकि, उनके शरीर में पैन्साइटोपेनिया (खून की कोशिकाओं में कमी) की समस्या अभी बनी हुई है और पोटेशियम का स्तर भी 3.4 mEq/L दर्ज किया गया है. इलाज में निरंतरता बनी रहे, इसी सोच के साथ उनकी पुरानी जांच रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड पहले ही मेदांता के डॉक्टरों को मुहैया करा दिए गए हैं.

Sonam Wangchuk

हाईकोर्ट ने दिया था शिफ्ट करने का आदेश

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को तुरंत मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम शिफ्ट करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि उनकी सेहत को देखते हुए लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी जरूरी है. सुनवाई के दौरान एम्स और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद थे. डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बताया कि वांगचुक के शरीर में पोटेशियम का स्तर कम है. साथ ही टीएलसी (TLC) रिपोर्ट को लेकर भी चिंता जताई गई थी. इन बातों को देखते हुए अदालत ने बेहतर मेडिकल निगरानी की जरूरत बताई.

Advertisement

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने साफ किया कि सरकार को सोनम वांगचुक को मेदांता में भर्ती कराने पर कोई आपत्ति नहीं है. सभी पक्षों की सहमति के बाद हाईकोर्ट ने तत्काल शिफ्टिंग का निर्देश दिया. साथ ही, हाईकोर्ट ने मेदांता अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाने को कहा है, जो उनकी सेहत पर लगातार नजर रखेगी और जरूरत के अनुसार इलाज करेगी.

मेदांता अस्पताल पहुंचने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. अस्पताल के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा. सोनम वांगचुक को आगे की मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल की टीम को सौंप दिया गया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement