scorecardresearch
 

कोहरा अभी टला नहीं! पंजाब में डेंस फॉग का अलर्ट जारी... देश के कई हिस्सों में बारिश, जानें मौसम

मौसम विभाग ने कल पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा देश के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई गई है. साथ ही, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

Advertisement
X
पंजाब के कुछ इलाकों में 24 फरवरी को सुबह घने कोहरे की संभावना जताई गई है. (Photo: AP)
पंजाब के कुछ इलाकों में 24 फरवरी को सुबह घने कोहरे की संभावना जताई गई है. (Photo: AP)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 फरवरी 2026 को पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है.

23 से 25 फरवरी के बीच अंडमान और निकोबार में गरज-चमक, बिजली और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. IMD के मुताबिक, 26 फरवरी 2026 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: समुद्र का बढ़ेगा पारा! मार्च से मई के बीच आयेंगे ये बदलाव... WMO की रिपोर्ट

आने वाले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, इस हफ्ते क्षेत्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है.

Advertisement

जानें दिल्ली-NCR का मौसम

24 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से 3.1°C से 5.0°C अधिक रहने की संभावना है. इसके बाद अगले दिन 25 फरवरी 2026 को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement